लखीसराय में अज्ञात वाहन से हुई ऑटो की टक्कर, 9 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में मंगलवार (20 फरवरी) की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. घटना लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित बिहरौरा गांव के समीप की है. किसी अज्ञात वाहन से ऑटो की हुई टक्कर में यह घटना हुई है. इस पर सवार आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने लखीसराय सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना में घायल हुए अन्य पांच लोगों की स्थिति गंभीर है. देर रात हुए इस सड़क हादसे के बाद अफरातफरी मच गई.

आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल होने वालों में कई लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही. खबर लिखे जाने तक सभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. मोबाइल के आधार पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंची. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) रेफर किया गया है.

हादसे के बाद ऑटो के उड़े परखच्चे

मंगलवार की देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र का है. इस हादसे के बाद आसपास के कुछ लोग दौड़कर पहुंचे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के अनुसार ऑटो में करीब 14 लोग सवार थे. मृतक मुंगेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मरने वालों में एक व्यक्ति लखीसराय का रहने वाला था. घटना के बाद मृतकों की पहचान करते हुए उनके परिजनों को इसके बारे में सूचना दी जा रही है.

इस मामले में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि संभवत किसी अनियंत्रित ट्रक से ऑटो की टक्कर हुई है. ऑटो में 13 से 14 लोग करीब सवार थे. आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. छह लोग घायल हैं उनकी हालत गंभीर है. शव को हम लोग पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं. कुछ लोगों की पहचान हुई है. मोबाइल मिला है तो उससे उनके परिजनों से संपर्क कर रहे हैं. ये शादी-विवाह या किसी पार्टी से लौट रहे थे. घटना रात के 1.30 से 2 बजे के आसपास की है.

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मृतक मनोज कुमार के जीजा अनिल मिस्त्री ने बताया कि उनके साले ने ऑटो ड्राइवर से कहा था कि कुछ लोगों को हलसी से लखीसराय लाना है. हलसी से लखीसराय आने के दौरान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झूलौना के पास एक ट्रक और सीएनजी ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. इसी में यह हादसा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026