Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

टेंपो-कार की टक्कर से ऑटो सवार की मौत, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान : यूपी-बिहार सीमा के मेहरौना चेक पोस्ट के कुछ दूर आगे बिहार से सवारी लेकर जा रही एक टेंपो व कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि ऑटो में सवार चार लोगों में एक की मौत घटनास्थल पर ही गई, जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस शव को कब्जे लेते हुए लार थाना ले गई तथा मौके से ऑटो एवं कार को जब्त कर थाने ले गई। घायल ऑटो चालक एवं कार चालक भी पुलिस की कस्टडी में हैं। मृतक सेलौर गांव निवासी दीनानाथ श्रीवास्तव के पुत्र जयहिंद है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग 10.30 बजे गुठनी थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी ऑटो चालक संतोष साहनी अपना ऑटो (यूपी 52 एफ 5790) गुठनी से सवारी लेकर लार जा रहा था। वह गाड़ी में चार लोगों को बैठा कर अभी मेहरौना मस्जिद के सामने पहुंची थी कि बगल से एक मारुति कार (डब्लूबी38 यू 6948) ने ऑटो में धक्का मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं कुलदीप निवासी एकसरहा थाना लार एवं चालक संतोष भी घायल हो गया। लोगों ने ऑटो को उठाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया और दोनों वाहनों को थाना ले लाई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026