दरौंदा

घर-घर मतदाताओं को शिक्षिका कर रही जागरूक

परवेज़ अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव में 12 मई को शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए चयनित शिक्षिका सोमवार को भी घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक की। सोमवार को बूथ संख्या 276 पर बीएलओ विनोद कुमार सिंह, दारौंदा के बूथ संख्या 225 एवं 226 मकतब पर बीएलओ मिथिलेश कुमार तिवारी, प्राथमिक विद्यालय सिरसांव में बूथ संख्या 224 एवं मध्य विद्यालय दारौंदा के बूथ संख्या 222 पर बीएलओ रामकिशोर राम, बूथ संख्या 277 पर बीएलओ मुकेश कुमार एवं 278 बीएलओ कामता मांंझी, रमसापुर में बीएलओ सर्वजीत राम, रुकुंदीपुर में बीएलओ कुमार विभव सहित प्रखंड के 127 बूूूथों पर चयनित शिक्षकों द्वारा मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का विरतण किया जा रहा है। पर्ची पर बीएलओ का हस्ताक्षर एवं मुहर लगाया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ रीता कुमारी ने बताया कि इस कार्य में लापरवाही की शिकायत मिली तो उस क्षेत्र के बीएलओ पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई पहचान पत्र भी नहीं होगी तो मतदाता पर्ची से भी मतदान कर सकते हैं, क्योंकि इस मतदाता पर्ची पर बीएलओ हस्ताक्षर एवं मुहर लगा रहता है। इसलिए 9 मई तक इस पर्ची को मतदाता के घर तक पहुंचा देने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026