Siwan News

कोरोना वायरस से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के अरण्डा पंचायत निवासी निशु के एक सामाजिक सोच ने अपनी सामाजिक सोच का परिचय देते हुए आज हसनपुरा चट्टी, बस स्टैंड हसनपुरा, मदरसा के बच्चों व आम लोगो के बीच अपने बड़े भाई शकिलूर रहमान तथा पूरे टीम के साथ जाकर देश में फैल रहे खतरनाक बीमारी कोरोना वायरस के प्रति लोगो को जागरूक किया और लाइफबॉय साबुन तथा हैंडविल बांट कर लोगो को सबसे पहले स्वच्छ रहने का संदेश दिया। निशु ने बताया कि आज करीब 300 लोगो के बीच लाइफबॉय साबुन तथा हैंडविल बांट कर लोगो को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। निशु ने कहा कि साबुन बांटने का मुख्य उद्देश्य था कि लोगो को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया जा सके जब लोग स्वच्छ रहेंगे तो स्वास्थ्य रहेंगे। वही निशु ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमे भीड़ भाड़ से दूर रहना चाहिए, छीक आने के बाद हमे टिशू पेपर या रुमाल का उपयोग करना चाहिए वही निशु के बड़े भाई शकिलूर रहमान ने बताया कि किसी भी रोग का सबसे बड़ा उपचार जागरूकता है। उन्होंने कहा कि आज हमलोग आप लोगो के बीच आकर लोगो को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उससे बचने के लिए लोग को जानकारी दे रहे इसके लिए हमलोगों के द्वारा साबुन का वितरण भी किया जा रहा है वही रहमान ने पूरे देशवासियों से अपील किया कि आप अफवाहों पर ध्यान ना दे और खुद स्वछ रहे और लोगो को भी स्वच्छ्ता के प्रति जागरूकता करें कार्यक्रम के मौके पर डॉ० पंकज चौरसिया भी मौजूद रहे और उन्होंने निशु के कार्य को सराहते हुए निशु को आशीर्वाद दिया पूरे देश वासियों से जागरूक रहने की अपील की तथा बताया कि स्वच्छ्ता की शुरुआत सबसे पहले हमें खुद से करनी है। डॉ०पंकज ने पूरे प्रखण्डवासियों से अपील किया कि आप लोग अपने हाथों को साबुन से सफा करें और साफ सफाई पर ध्यान दे स्वछ रहे और स्वास्थ रहे इस मौके पर मो० शहवाज,साहिल मक़सूद,रेहान फ़ज़्ल, मो०तौसीफ आदि लोग मौजूद रहे!

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026