Categories: पटना

आयांश का अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया गया

पटना: बिहार की राजधानी पटना के आयांश का अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आयांश को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उसकी मां नेहा सिंह ने तत्काल पटना के उदयन अस्पताल में भर्ती करवाया. अस्पताल ले जाने के समय आयांश का ऑक्सीजन लेवल 80 के करीब था. नेहा सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात आयांश को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी और बुखार आ गया जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद आयांश को फौरन ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया. आयांश की मां उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रही हैं. डॉक्टरो के मुताबिक आयांश का इलाज जारी है, उसे वायरल फीवर होने की संभावना जताई जा रही है.आयांश को 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत दरअसल दस महीने का आयांश स्पाइनल ट्रॉफी नाम के दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है.

डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका में मिलने वाला 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन ही अंतिम उपाय है. आयांश के माता-पिता ने बेंगलुरू जाकर उसकी जांच करवाई थी तब उन्हें इस दुर्लभ बीमारी का पता चला था.आयांश की मां नेहा सिंह सोशल मीडिया और क्राउड फंडिंग के जरिए पैसा जुटाने में लगी हुई हैं ताकि वो अपने बेटे को बचा सकें. उन्होंने बताया कि इस तरह अभी तक आठ करोड़ रुपये जुटाया गया है जबकि इतनी ही राशि की और जरूरत है. आयांश के माता-पिता के अनुसार डॉक्टरों ने बताया है कि अगर इंजेक्शन नहीं लगे तो उनका बच्चा लगभग दो साल ही जिंदा रह सकता है.जनता दरबार के लिए भी दे चुका है परिवार धरना बता दें कि आयांश के इलाज के लिए उसके माता-पिता जनता दरबार में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाने की परमिशन भी मांग चुके हैं. पर नहीं मिलने के कारण पिछले दिनों जनता दरबार के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे ताकि उनकी बात सुनी जा सके.आयांश को बचाने के लिए बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मदद के लिए चिट्ठी लिख चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ भोजपुरी से जुड़े कई फिल्मी कलाकारों ने भी आगे आकर आयांश की मदद के लिए अपील किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026