अयूब खान भेजे गए जेल, नगर थाना की पुलिस न्यायालय में कड़ी सुरक्षा के बीच किया प्रस्तुत

  • एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन युवकों को ठिकाने लगाने के मामले में भेजे गए हैं जेल
  • सदर अस्पताल तथा कोर्ट परिसर में समर्थकों का लगा रहा हुजूम

✍️परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ :

जिला पुलिस और एसटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई में बीते शनिवार की देर शाम नूतन वर्ष के मौके पर गैंगटॉक से अपने परिवार सहित घर लौटने के क्रम में पूर्णिया से गिरफ्तार,खान ब्रदर्स के अयूब खान को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को सारे कागजी कोरम पूरा करने के बाद सिवान न्यायालय में प्रस्तुत किया,जहां न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया।नगर थाने की पुलिस उन्हें न्यायालय के आदेश पर मेडिकल चेकअप हेतु सिवान सदर अस्पताल भी लाई।जहां चिकित्सकों की एक टीम ने अयूब खान का मेडिकल चेकअप विधिवत रूप से किया।उक्त आशय की जानकारी सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने दूरभाष पर देते हुए बताया कि जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार अयूब खान को तीन युवकों को अगवा कर ठिकाना लगाने के आरोप में नगर थाना की पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सात नवंबर को तीन युवक शहर से कहीं निकलें और आठ नवंबर को उनके काले रंग की स्कार्पियो गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया के पास से लावारिस हालात में पुलिस ने बरामद की थी,लेकिन तीनों युवक का सुराग नहीं मिला।तीनों युवक शहर के रामनगर निवासी विशाल सिंह,हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी अंशु सिंह,जीरादेई थाना क्षेत्र के भलुआ निवासी परमेंद्र यादव हैं।इस मामले में पुलिस ने विशाल के दोस्त संदीप को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार दोस्त संदीप से पूछताछ के बाद अयूब खान का नाम लेते हुए तीनों युवकों को ठिकाना लगा देने की जानकारी दी थी। इस मामले में अयूब खान को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था।अप्राथमिकी अभियुक्त बनाए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।इसी क्रम में जिला पुलिस तथा एसटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद तीन युवकों को ठिकाने लगाने के आरोप में अयूब खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार दोस्त संदीप तथा अयूब खान के स्वीकृति बयान के आधार पर गहराई पूर्वक अनुसंधान जारी रखते हुए घटना के हरेक पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।उधर जैसे ही अयूब खान को जेल भेजे जाने की सूचना उनके समर्थकों को लगी तो न्यायालय परिसर तथा सदर अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। उधर जेल भेजे गए अयूब खान के समर्थकों में काफी मायूसी का आलम देखा गया।तथा उनके समर्थक उन्हें बेगुनाह बता रहे थे, जबकि पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोस्त संदीप के स्वीकृति बयान के आधार पर उन्हें दर्ज कांड में प्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर जेल भेजा गया है।बहरहाल मामला चाहे जो हो,जैसे ही अयूब खान की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजे जाने की खबर जिले वासियों को लगी तो यह खबर पूरे जिले में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024