सिवान में आयुष्मान कार्ड धारकों का मुफ्त में होगा सिटी स्कैन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के श्री साई हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत के कार्यक्रम को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें श्री साई हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रामेश्वर कुमार के साथ आयुष्मान भारत के पदाधिकारियों तथा साईं हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. सिवान के आयुष्मान भारत प्रोग्राम के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राज किशोर प्रसाद ने बताया कि अगर आप आयुष्मान कार्ड धारक हैं तो अब सिवान में ही सभी तरह के बीमारियों का, जिसमें भर्ती करने की जरूरत हो, मुफ्त में आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों का इलाज श्री साई हॉस्पिटल में किया जाएगा. इसके लिए कार्ड धारक हो अपना स्मार्ट कार्ड लाकर हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ेगा. दवा जांच तथा उचित चिकित्सा के साथ-साथ मुफ्त में भोजन भी हॉस्पिटल द्वारा गरीब गोल्डन कार्ड धारकों को अब हॉस्पिटल में करना अनिवार्य होगा. राज किशोर प्रसाद ने बताया कि ऐसा ना करने पर हॉस्पिटल पर  उचित कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने यह भी बताया कि गोपालगंज तथा सीवान का एकमात्र मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जहां सभी तरह की बीमारियों का इलाज आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती होने के बाद में मुफ्त में किया जाएगा वह श्री साई हॉस्पिटल है. यह हॉस्पिटल गौशाला रोड में उपस्थित है, जहां हड्डी के बीमारियों का इलाज खुद यहां के संस्थापक डॉक्टर रामेश्वर द्वारा किया जाएगा तथा अन्य बीमारियों का इलाज उचित डॉक्टरों द्वारा कराया जाएगा. यहां की आईसीयू सुविधा भी आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध होगा. जिसमें शुगर या ब्लड प्रेशर कम ज्यादा होना, फालिस मारने,बेहोश होना, मिर्गी आना तथा किसी भी तरह के बुखार संबंधी बीमारी के लिए 24 घंटे आईसीयू की सुविधा भी स्मार्ट कार्ड धारकों को मिलेगा. मौके पर उपस्थित आयुष्मान भारत की पदाधिकारी सृष्टि ने जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों, मुखिया तथा समाजसेवियों से अनुरोध किया की, वे ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट कार्ड धारकों तक यह संदेश दे तथा स्मार्ट कार्ड धारकों को अगर अस्पताल किसी तरह से सुविधा देने में कमी कर रही है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026