Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में निजीकरण पर रोक व मांगों को ले आजाद समाज पार्टी ने निकाला मार्च

परवेज़ अख्तर/सीवान:
गुरुवार को भारत एकता मिशन के तत्वाधान में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक समेत अन्य मांगों के समर्थन में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नेमत खान आजाद के नेतृत्व में शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क से शुरू होकर पटेल चौक होते हुए समाहरणालय गेट तक मार्च निकालकर विरोध जताया. जिसके बाद मार्च सभा मद तब्दील हो गया. इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जता रहे थे.अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष नेमत खान आजाद ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को छोड़कर पूंजीवादी व जातिवादी व्यवस्था को थोपने का काम कर रही है. इससे देश के कमजोर, शोषित वंचित वर्ग के लोग बर्बादी के कगार पर खड़े हो चुके है.

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रहित की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकारी उपक्रमों/संस्थानों/विभागों का निजीकरण तत्काल प्रभाव से रोकने, निजी क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, लैटरल इंट्री, आउटसोर्सिंग एवं संविदा जैसी छात्र विरोधी नीतियों को त्यागकर छात्रों व युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने, सफाईकर्मियों की अस्थायी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करने व वर्तमान सत्र में पास किए गए तीनों कृषि विधेयकों को तत्काल प्रभाव से रद करने की मांग समेत अन्य मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.

इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष एवं सिवान सदर प्रत्यासी नेमत खान आजाद, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष दीपक सम्राट महाराजगंज विधानसभा प्रत्याशी एजाज सिद्दीक भीम आर्मी जिला सचिव आचार्य रवि, भीम आर्मी जिला संरक्षक एहसान अहमद, भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष  महताब साहब तथा सभी प्रखंड और पंचायत के पदाधिकारी  मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026