प्रवेज़ अख्तर/सिवान:- बीते 1 फरवरी को सीवान शहर के दक्षिण टोला में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा राजद नेता मोहम्मद यूसुफ की निर्मम हत्या कर दी गई थी | अपने चहेते साथी को आज सीवान सदर प्रखंड के बाघड़ा गांव के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल अश्रुपूर्ण श्रदांजलि दी | कैंडल मार्च के नेतृत्वकर्ता शाहनवाज़ खान ने बताया कि यूसुफ एक बेहतरीन शख्शियत के मालिक थे | उनकी ताकत थी कि वो किसी से पहली मुलाकात में ही उसे अपना बना लेते | उनका इस दुनिया से अचानक चला जाना हम सबके लिये कभी ना भरने वाला घाव है | जुबैर खान ने कहा कि यकीनन दुनिया से सभी को एक दिन जाना है लेकिन यूसुफ इस तरह दुनिया से चले जायेंगे यकीन नही होता | हमने कैंडल मार्च निकाल उनके लिये श्रदांजलि सभा आयोजित की और आगे ज़रूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन भी किया जायेगा ताकि यूसुफ को न्याय मिल सके | इस श्रधांजली सभा में मुकेश शर्मा, बिपिन यादव, संतोष, इंजमाम,अशफाक, सैफ, अरबाज, राहुल शर्मा, धनु यादव सहित करीब 5 दर्जन युवा शामिल हुये |
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…