Barharia Siwan News

​बाबा हाजी हसरत अली शाह का 30वां उर्स मना​

परवेज अख्तर/​बड़हरिया(सिवान) : जिले के बड़हरिया-प्रखंड के सुल्तान पकड़ी गांव स्थित हाजी हसरत अली शाह वारसी का उनके मजार पर बुधवार की रात उनका 30वां उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जायरीनों और अकीदतमंदों ने हाजी हसरत अली शाह वारसी के मजार पर चादरपोशी किया और फातिया एवं नेयाज कर मन्नतें मांगी। बुधवार की देर रात तक यह मजार इबादत गाह में तब्दील रहा। विदित हो कि हजरत हाजी हसरत अली शाह वारसी कोलकाता से आए। हाजी हसरत अली शाह वारसी के उर्स के मौके पर प्रतिवर्ष कोलकाता से सैकड़ों की संख्या में वरसिया सिलसिले के अकीदतमंद एवं उनके मुरीद प्रखंड के पकड़ी सुल्तान स्थित मजार पर आते हैं व रातभर सूफी गायकी, नातिया कलाम, मनकतब, कव्वाली आदि का दौर चलता रहा। बुधवार की रात में भी कोलकाता और देवा शरीफ़ से आए हाजी हसरत अली शाह वारसी के मुरीदों ने समा-ए-महफिल सजाई। सूफियाना कलामों का यह दौर चार बजे भोर तक चला। इस दौरान आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026