बाबा साहब व्यक्ति नहीं, विचारधारा : निकेश चन्द्र

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
गोरेयाकोठी के कर्णपुरा पंचायत अंतर्गत श्री नगर दलित बस्ती में डॉ.रामायण राम और चाचोपाली में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष नरेन्द्र राम के आवास पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती के शुभअवसर पर, बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती।इस कार्यक्रम को जदयू राज्य परिषद सदस्य निकेश चन्द्र तिवारी एवं डॉ० रामायण राम ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।इस अवसर पर जदयू नेता ने कहा कि,बाबा साहब,समाज के उन हर एक तबके के लोगों के उत्थान हेतु जीवन पर्यन्त लगे रहे, जो समाज के मुख्यधारा से बाहर थे।बाबा साहब के योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता। बाबा साहब एवं व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा थे।उन्होंने जोर देकर कहा कि,आज जिस तरह बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास हो रहा है,हमारे नेता मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी विरोधियों के इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं देंगे।सही मायने में आज के जमाने में नीतीश जी ही बाबा साहब के प्रतिबिंब हैं और उनके आदर्शों,उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर रहे हैं।

आज जरूरत है समाज के हर एक तबके के लोगों को कि आगे आएं और बाबा साहब के सपनों के समाज स्थापित करने में अपना योगदान दें और इसे अमलीजामा पहनाने वाले व्यक्ति का भरपूर सहयोग करें।माल्यार्पण करने वालों में स्थानीय पंचायत समिति सदस्य एवं जदयू नेता कृष्णा कुमार,जदयू जिला सचिव अशोक पटेल, शिब्बू सिंह,जदयू नेता कुमार आनन्द उर्फ मुन्ना शर्मा, बृजकिशोर राम,विनोद राम, नौरंगी मांझी,धनोज राम,जितेंद्र राम, पिंकू राम,रुपेश कुमार, सत्येंद्र राम,बसंत कुमार,बृजेश कुमार,जैनेन्द्र कुमार,मुकेश कुमार,अमन कुमार, हरिचरण राम,अभिनाश कुमार,राहुल कुमार,बिकास कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026