✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित जामो चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में खरीदारी करने आई एक महिला के थैला से अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपया और गहने की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़िता थाना क्षेत्र के जलटोलिया निवासी बबलू आलम की पत्नी सुल्ताना खातून ने थाना को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। सुल्ताना खातून ने बताया कि गुरुवार को वह जामो चौक स्थित एक कपड़े के दुकान से शादी के लिए कपड़े की खरीदारी कर रही थी।
इस दौरान पूर्व से घात लगाए अज्ञात चोरों ने उसके पर्स से एक लाख 20 हजार रुपया और शादी के लिए खरीदे गए आभूषण लेकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना थाने को दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा मौखिक सूचना दी गई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…