बड़हरिया: जमीन के विवाद में हुई मारपीट में 13 को जेल

  • ग्रामीणों ने गांव के बाहर से आए लोगों को बनाया बंधक
  • एक पक्ष ने बीस को व दूसरे ने तीन को किया नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावना गांव में बुधवार की देर शाम को जमीन के विवाद में हुई मारपीट में शामिल तेरह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सावना के लक्ष्मण भगत व नायक कुशवाहा के परिजनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को जमीन कब्जे को लेकर नायक कुशवाहा के पुत्र और माले नेता अशोक कुमार कुशवाहा कुछ बाहरी लोगों को रसोइया संघ की बैठक के नाम पर बुला लिया। इसके बाद नायक कुशवाहा के परिजनों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए अपने समर्थकों के साथ धावा बोल दिया। उस समय लक्ष्मण कुशवाहा के घर वाले धान का बोझा बांध रहे थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें चन्दन कुशवाहा व उसकी पत्नी सरिता देवी सहित अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बाहर से आये महिला और पुरुषों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआई राजेश कुमार, एएसआई शैलेन्द्र राय, शैलेश सिंह, सैयद मो. हसन, फारूक अंसारी व राजकुमार कश्यप दलबल के साथ पांच वाहनों से सावना गांव पहुंच गए। पुलिस ने बैठक के नाम पर बुलाई गई रसोइयों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं अशोक कुशवाहा, दिनेश कुमार, रमाकांत प्रसाद, ग्यासुद्दीन शाह सहित 13 लोगों को जेल भेज दिया गया। चंदन कुशवाहा की पत्नी सरिता देवी अवधेश कुशवाहा, दिनेश कुमार, रमाकांत प्रसाद, दिलीप कुमार सहित बीस लोगों को नामजद किया है। जबकि अशोक कुमार कुशवाहा ने सावना के लक्षमण भगत के पुत्र चंदन कुशवाहा, रंजन कुशवाहा और पवरिया कुशवाहा को नामजद किया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024