✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर पेट्रोल के समीप सोमवार की रात्रि चोरों ने दो दुकानों से करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली जबकि एक दुकान में चोरी का असफल प्रयास किया। इस घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत है। जानकारी के अनुसार सदरपुर पेट्रोल पंप के समीप गांव के ही श्रीराम साह की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। वे सोमवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस क्रम में चोरों ने दुकान के वेंडिलेटर तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गए तथा कापर तार का छह बंडल जिसकी कीमत करीब 25 हजार है की चोरी कर ली। इसके अलावा दो सीलिंग फैन, नकद एक हजार सहित करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। वहीं चोरों ने बगल स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर उसमें से एक हजार रुपये की चोरी कर ली।
वहीं चोरों बगल स्थित सुधांशु कुमार के इलेक्ट्रानिक दुकान से चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण व दुकानदारों के जग जाने के कारण तथा हो-हल्ला करने के कारण चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। इससे दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि दो महीने में इस क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं घट चुकी है। इस पर नियंत्रण पाने में पुलिस असफल रहे। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…