बड़हरिया: नगर पंचायत के वार्ड पांच में 59.19 प्रतिशत हुआ मतदान

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव में 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि मतदान कड़ी चौकसी व सुरक्षा के बीच हुआ। शांतिपूर्ण मतदान कराने में सभी कर्मियों एवं मतदाताओं का पूरा सहयोग रहा। इसके साथ ही एक पद के लिए पांच प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गया जिनके भाग्य का फैसला 11 जून को सिवान डायट में होगा। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से आरंभ हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न नौ बजे 13 प्रतिशत, पूर्वाह्न 11 बजे तक 20 प्रतिशत, अपराह्न एक बजे तक 27 प्रतिशत, अपराह्न तीन बजे तक 40 प्रतिशत तथा अपराह्न पांच बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान पुरुषों के अलावा महिलाओं की भी अधिक भागीदारी देखी गई। ज्ञात हो कि वार्ड पांच में कुल 870 मतदाता थे। इसमें 263 महिला तथा 252 पुरुष कुल 515 मतदान हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026