परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के गठित सद्भावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह कैलगढ़ का दल प्रभारी प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी सतीश सिंह के निर्देशन में पटना वीर कुंवर सिंह पार्क में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।
टीम में कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के मालिक टोला के मुकेश कुमार, उमेश प्रसाद, बलिराम प्रसाद, हरेराम सिंह, संजय कुमार, राकेश कुमार, अंबे महिला कृषक हित समूह ग्राम बिसुनपुरा पंचायत के भोपतपुर की लालसा देवी, अनुराग सिंह, रिंकी देवी, बसंती देवी शामिल थीं। ये सभी प्रतिभागी वहां फूल गोभी, पत्ता गोभी, गाजर, मूली, टमाटर, हरी मिर्च, केला का घौध समेत अन्य प्रदर्शनी लगाएंगे। इस मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…