परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच में पार्षद पद के लिए उपचुनाव होना है। चुनाव की तिथि नौ जून तथा मतगणना 11 जून को निर्धारित की गई है। इस पद के लिए प्रत्याशियों का नामांकन तिथि नौ मई से 17 मई निर्धारित थी। इस पद के लिए पांच अभ्यर्थी कलावती देवी, रीना देवी, मालती देवी, तजमुन खातून, शबनम खातून ने नामांकन दाखिल किया था। 20 मई को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान सभी नामांकन पत्र सही व वैध पाए गए।
वहीं नामांकन वापस लेने की तिथि 23 मई तक दोपहर दो बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन वापसी के बाद 24 मई को बचे शेष अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव के दौरान 22 नवंबर 2022 वार्ड संख्या पांच महिला आरक्षित सीट की प्रत्याशी उमरावती देवी का निधन हो गया था। इस कारण उक्त सीट का चुनाव रद कर दिया गया था। इसको लेकर उपचुनाव कराया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…