बड़हरिया: उपमुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी नहीं होने से गुस्साए किन्नरों ने किया सड़क जाम व प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पड़वा मठिया में उपमुखिया द्वारा किन्नरों के साथ मारपीट करने तथा थाने में आवेदन देने पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित किन्नरों ने बड़हरिया थाना चौक को जाम कर दिया तथा पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। बाद में थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पड़वा मठिया में अजय सिंह के दरवाजे पर किसी समारोह में किन्नर सिमरन भारद्वाज अपने सहयोगियों के साथ सोमवार की दोपहर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थी। तभी उप मुखिया मोनू कुमार और उनके सहयोगियों द्वारा उस पर चाकू व लाठी-डंडे से प्रहार कर सोने की चेन तथा माही किन्नर के पास से सोने की बाली छीन लिया गया। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट तथा दुर्व्यवहार की घटना को अंजाम दिया गया।

इससे नाराज किन्नरों ने उपमुखिया व उनके सहयोगियों के विरुद्ध थाने में आवेदन देने गए जहां पुलिस ने आवेदन लेने से इन्कार कर दिया। इससे आक्रोशित किन्नरों ने थाना चौक को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच समझा-बुझाने का प्रयास किए, लेकिन सभी किन्नर उपमुखिया तथा उनके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान मंगलामुखियों से थानाध्यक्ष से भी बकझक हुई। थानाध्यक्ष ने किन्नरो से आवेदन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा घायलों किन्नरों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया। सड़क जाम शाम करीब चार बजे से छह बजे तक रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किन्नर सिमरन भारद्वाज ने बताया कि हमलोगों के साथ उपमुखिया तथा उसके समर्थकों द्वारा कार्यक्रम के दौरान चाकू से प्रहार करने, सोने की चेन,बाली समेत अन्य आभूषण छीन लिए गए तथा विरोध करने पर गला दबाने, लाठी-डंडे से मारपीट तथा दुर्व्यवहार भी किया गया। यदि पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो आगे पुलिस प्रशासन के विरुद्ध सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026