बड़हरिया: जालसाजों की गिरफ्तारी को लेकर दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के चौकी हसन में सरकार से अनुदान लेकर खरीदी गयी जमीन पर भू-माफियों का कब्जा करने का मामला उजागर हुआ है. आवेदक ने आरोप लगाया है कि जालसाज व असमाजिक तत्वों ने जाली दस्तावेज बनाकर जमीन की खरीद बिक्री कर ली है. इस मामले में आठ लोगों पर 15 दिसंबर,2021 को एफआइआर दर्ज कराने के बाद भी अभी तक जीबीनगर पुलिस द्वारा किसी भी अभियुक्तिों की गिरफ्तारी नहीं की गयी है. बताया जाता है कि अल करीम एग्रो इंडस्ट्रीज को उद्योग लगाने के लिए बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा अनुदान दिया गया था. इसके बाद संस्था ने जमीन की खरीदारी की थी.

अभी उद्योग लगाने की तैयारी चल ही रही थी कि वर्ष 2021 में जाली दस्तावेज बनाकर कुछ लोगों ने उस जमीन को अपने नामों लिखवा लिया था. जिसकी जानकारी होने के बाद कंपनी के अधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने आठ लोगों के खिलाफ 15 दिसंबर 2021 को जीबीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.एफआईआर दर्ज होने के आठ माह बाद भी मामले में अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक व सीवान सदर एसडीपीओ से गुहार लगाया है कि मामले में शामिल अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए.

इस मामले में कंपनी के अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया है कि उन्होंने सीवान शहर के नया बाजार निवासी इस्तेयाज खान, सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी रंजीत कुमार श्रीवास्तव, नया बाजार निवासी बालदेव, सारण जिले के कटरा निवासी राजीव कुमार, राजेश्वर प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, मो सरवर आदि को आरोपित किया गया था. इनका आरोप था कि चौकी हसन में कंपनी के लिए बैनामा जमीन की खरीदारी की गयी थी.इसके बाद फॉर्म अल करीम एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से दाखिल खारिज भी हो चुका था. इसके साथ ही जमाबंदी भी कायम हो चुकी थी इस भूमि को जालसाज व असमाजिक तत्वों ने जाली दस्तावेज बनाकर खरीद-बिक्री कर ली.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026