✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर में लगने वाला महावीरी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मेले में बैंड बाजे, हाथी, घोड़े एवं विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस में जय श्रीराम एवं जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने करतब दिखा लोगों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन गश्त करता रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
इस दौरान एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एएसआइ राजकुमार मिश्रा, राजकुमार कश्यप, एसआइराम विनय शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी गश्त करते देखे गए। इस मौके पर अनिल कुमार मिश्रा, सुनील कुमार चंदेल, वीरेंद्र साह, गुड्डू सिंह, अनिकेत तिवारी, बलिराम यादव, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, रामेश्वर यादव, उप मुखिया सुजीत साह, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…