बड़हरिया: शोभा की वस्तु बना एटीएम, ग्राहक परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित केनरा बैंक का एटीएम शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। इसमें कभी कैश का अभाव ताे कभी तकनीकी गड़बड़ी के कारण एटीएम हमेशा बंद ही रहता है। इस कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों का कहना है कि बैंक में मात्र दो स्टाफ रहते हैं। इस दौरान वे ग्राहकों को बैंकिंग सेवा देने में सक्षम नहीं होते हैं तथा पूछताछ करने पर ग्राहकों से दुर्व्यवहार करते हैं। रामपुर निवासी सुरेंद्र महतो, सदरपुर निवासी रूपेश कुमार, रानीपुर निवासी संतोष कुमार, बालापुर निवासी राजीव कुमार आदि ने बताया कि सोमवार को जब राशि निकासी के लिए गए तो बैंक कर्मी द्वारा वर्तमान में राशि नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया।

वहीं कुछ ग्राहक राशि जमा करने गए तो करीब दो घंटे लाइन में खड़ा होने के बावजूद भी उनकी राशि जमा नहीं ली गई। ग्राहकों ने बैंक कर्मियों ने ग्राहकों से अच्छा व्यवहार नहीं करने तथा बैंकिंग सेवा नहीं देने का आरोप लगाया। इस संबंध में लोन मैनेजर ओमप्रकाश कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने ग्राहकों के आरोप को बेबुनियाद बताया तथा कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एटीएम बंद है। इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी को दे दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025