सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या के मामले में एक अभियुक्त को पकड़ा है। पकड़ाया अभियुक्त जसौली गांव का देवबलि यादव है। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी थी। बतादेंकि करीब दो माह पहले चांपाकल से पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हुए थे। जिसमें इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की मौत हो गई थी।

इसी मामले में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह पुलिस को एक अभियुक्त के भवानी मोड़ पर मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक के नेतृत्व में छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ लिया। वहीं पुलिस इसी मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024