परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के मध्य सह उच्च विद्यालय सदरपुर में मंगलवार को प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल के नेतृत्व में समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक से उत्तीर्ण होने वाली छात्रा अंजली कुमारी को दीवाल घड़ी व कलम देकर सम्मानित किया गया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अंजली कुमारी बिहार विद्यालय समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन की है।
अंजली का लक्ष्य चिकित्सक बनकर समाज सेवा करना है। इसके साथ अच्छा अंक से उत्तीर्ण होने पर विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी, नंदनी कुमारी, संगीता कुमारी, काजल कुमारी आदि को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षक बृजेश प्रसाद, अंचित प्रकाश रंजन, महेश कुमार, प्रभात कुमार, राजेश कुमार, सरिता कुमारी, नीति निहारिका आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…