बड़हरिया: विलंब से कार्यालय पहुंचने पर बीडीओ ने आधा दर्जन कर्मियों पर किया शो काज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को विलंब से कार्यालय पहुंचने पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने आधा दर्जन से अधिक कर्मियों के विरुद्ध शोकाज किया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को डीडीसी के आगमन की सूचना पर गुरुवार को ही बीडीओ ने सभी कर्मियों को शुक्रवार की सुबह आठ बजे कार्यालय सभागार में उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन कर्मी पूर्वाह्न 10.05 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे।

इससे नाराज बीडीओ ने आदेश के उल्लंघन के आरोप में आधा दर्जन कर्मियों से शोकाज किया है तथा 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। विलंब से कार्यालय पहुंचने वालों में प्रभारी बड़ा बाबू अशोक कुमार, नाजिर सुनील कुमार, लिपिक भरत प्रसाद, ध्रुव मांझी, प्रिया कुमारी, सुनील पांडेय, नेहा कुमारी, समीना खातून आदि शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026