परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने आवास सहायकों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न पंचायतों के आवास सहायकों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खाता और आधार मिसमैच होने के कारण और कुछ पंचायत में आवास सहायकों के पीछे रहने पर डांट-फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत जो भी लाभुक राशि लेकर कार्य में लापरवाही किए हैं उनको नोटिस भेजी जाए तथा उनका आवास निर्माण शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में पता कर लें कि किसी को दोबारा राशि तो नहीं मिली है। अगर दोबारा राशि मिली है तो उसको रिकवर करना होगा। इस मौके पर कुमार चित्रांश, ओमकेश कुमार, सीमा सिंह सभी कर्मी एवं आवास सहायक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…