परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुनागढ़ तालाब, कोइरीगांवा, भलुआ, हरदिया, सुरहिया समेत करीब आधा दर्जन छठ घाटों का निरीक्षण बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने रविवार को किया। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों एवं अन्य लोगों को कई आवश्यक सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने व पूजा करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने छठ घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई एवं रंगाई-पोताई का निर्देश दिया। साथ ही छठ घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी आदि की व्यवस्था करने की सलाह दी। प्रखंड के डीआरपी राज नारायण महतो ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने के तहत हर जगह सफाई अभियान चल रहा है, उसी के तहत छठ घाट को भी स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि वाल्मीकि प्रसाद और स्वच्छता कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…