परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने बुधवार को जीविका दीदी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। बीडीओ पड़रौना पंचायत के सियाड़ी गांव में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक नलिनी रंजन झा के साथ भ्रमण कर तथा जीविका दीदियों से बातचीत कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।
वे आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शौचालय निर्माण इत्यादि के जुड़ाव की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि जीविका दीदियों का पूर्ण सहयोग करेंगे ताकि किसी भी लाभ से गरीब वंचित नहीं रह सके। मौके पर समन्वयक रामनरेश, ज्योति देवी, चंदेश्वर कुमार समेत पंचायत प्रतिनिधि, जीविका दीदी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…