बड़हरिया: भाजपा नेता पहुंचे रामपुर, स्वजनों से मिल दी आर्थिक सहायता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के रामपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10 जुलाई को आपसी विवाद में सातवीं कक्षा के छात्र पंकज कुमार सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अनुरंजन मिश्रा ने रविवार को अपने शिष्टमंडल के साथ रामपुर स्थित मृत छात्र के स्वजनों से मुलाकात की तथा ढाढ़स बंधाया। साथ ही मृतक के पिता गुड्डू सिंह को भाजपा परिवार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की। मृत छात्र पंकज के पिता ने बताया कि उन पर केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है, इससे परिवार दहशत में है।

भाजपा नेता ने जामो थानाध्यक्ष से बात कर परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। भाजपा नेता ने ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय घटना के दिन से बंद है। सात दिन हो गए विद्यालय नहीं खुल रहा है। कोई आलाधिकारी विद्यालय पर नहीं आए हैं। भाजपा नेता ने मोबाइल पर बीईओ, बीडीओ से संपर्क कर इस पर तत्काल पहल कर विद्यालय खुलवाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण नए शिक्षकों को यहां बहाल करने की बात कही। शिष्टमंडल में उप प्रमुख पुत्र सत्येंद्र साह, अशोक मिश्रा, फिरोज गांधी, भोलू तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024