बड़हरिया: आभूषण दुकान में सेंध मार नकद समेत दो लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ के करबला बाजार यादव मार्केट स्थित एक आभूषण दुकान में शुक्रवार की रात चोराें ने सेंध मारकर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद एवं आभूषण समेत करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की दुकान मालिक को शनिवार की सुबह हुई। उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में दुकान मालिक कुवही निवासी प्रभु सोनी के पुत्र भीम सोनी ने बताया कि शुक्रवार की रात वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब शनिवार की सुबह मेरा पुत्र अजीत सोनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि चोर दुकान के पीछे सेंध मारकर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने दुकान अंदर प्रवेश किया तो दुकान में रखे गोदरे को खुला पाया।

दुकान में सामान यत्र-तत्र बिखरा हुआ था और दुकान के गले में रखा 50 हजार नगद एवं सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब दो लाख के सामान गायब थे। भीम सोनी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने तथा रात्रि में चौकीदार की तैनाती की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि करबाला बाजार में गश्त बढ़ाने के साथ साथ रात में चौकीदार की तैनाती की जाएगी। इस मौके पर दुकानदार प्रमोद कुमार अरुण, धर्मनाथ, नंदकिशोर, प्रदीप कुमार, शयमदेव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026