बड़हरिया प्रमुख पति सल्लू,जो चलती गाड़ी में लडकियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था पुलिस ने पकड़ा तो हुआ सनसनीखेज राज का खुलासा

“कुछ नज़र आता नहीं उसके तसव्वुर के सिवा
हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया”!

“जाहिद शराब पीने दे, मस्जिद में बैठकर या वह जगह बता दे जहां पर खुदा ना हो”!

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड प्रमुख पति मिनहाज उर्फ सल्लू की गिरफ्तारी की खबर छपरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए छपरा एसपी.कुमार मंगला ने बताया कि बड़हरिया प्रखंड प्रमुख पति मिनहाज उर्फ सल्लू की गिरफ्तारी अमनौर थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा की गई है।काफी गहराई पूर्वक जांच-पड़ताल के बाद उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बड़हरिया प्रखंड प्रमुख पति मिनहाज उर्फ सल्लू की गिरफ्तारी के लिए सिवान पुलिस भी तलाश कर रही थी।लेकिन वह पुलिस पकड़ से बाहर था।उन्होंने बताया कि चर्चित फायरिंग कांड में उसके विरुद्ध सिवान जिले के हुसैनगंज थाना कांड संख्या 92/2022 तथा बड़हरिया थाना कांड संख्या 432/2022 अंकित है।उन्होंने बताया कि 92/2022 में वह अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था।इस घटना में उसे सिवान पुलिस तलाश कर रही थी।जबकि बड़हरिया थाना में अंकित 432/2022 जो अभी अनुसंधान अंतर्गत है। यह मामला लूटपाट से संबंधित है।जबकि 92/2022हुसैनगंज सिवान में एमएलसी पद के प्रत्याशी रईस खान पर जान मारने की नियत से अत्याधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला है।उन्होंने बताया कि एक मामला तो अभी अनुसंधान अंतर्गत है जबकि एक मामले में पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। यहां बताते चले कि बड़हरिया प्रखंड प्रमुख का बोर्ड लगी चार पहिया गाड़ी को छपरा के अमनौर पुलिस ने रोका तो अंदर का नजारा देख कर पुलिसकर्मी हैरान रह गये थे।प्रमुख पति चलती चार पहिया गाड़ी में दो लडकियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था।गाड़ी से अवैध हथियार भी बरामद किये गये हैं।उधर बड़हरिया प्रखंड प्रमुख पति की गिरफ्तारी पर किसी शायर की लिखी हुई एक शायरी सटीक बैठ रही है कि


___
“कुछ नज़र आता नहीं उसके तसव्वुर के सिवा
हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया”!

शराब का भी था इंतजाम

छपरा एसपी.कुमार मंगला से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा पकड़ी गयी गाड़ी में शराब का भी इंतजाम था।शराब के नशे में धुत्त सल्लू ने गाड़ी में उलटी भी कर रखी थी। छपरा एसपी कुमार मंगला द्वारा दी गई जानकारी पर किसी शायर की लिखी हुई शायरी फिर एक बार सटीक बैठ रही है कि “जाहिद शराब पीने दे,मस्जिद में बैठकर या वह जगह बता दे जहां पर खुदा ना हो”।ज्ञात हो कि चार अप्रैल को विधान पार्षद के चुनाव के बाद रईस खान का काफिला ग्यासपुर की ओर जा रहा था इसी बीच अत्याधुनिक हथियार से लैस बदमाशों ने रईस खान के काफिला पर हमला कर दिया था।इस घटना में एक राहगीर व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में शूटर चवन्नी सिंह सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं कांड के अनुसंधान में सल्लू मियां का भी नाम पुलिस ने बाद में अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में जोड़ा था। इसके बाद से ही पुलिस को सल्लू की तलाश थी और वह फरार चल रहा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026