बड़हरिया: डीएम से मनरेगा में लूटपाट भ्रष्टाचार की शिकायत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बालापुर पंचायत की उप मुखिया सरवरी खातून ने डीएम को आवेदन देकर अपने पंचायत में मनरेगा में लूट खसोट का आरोप लगा इसकी जांच करा कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उप मुखिया ने कहा कि हमारे पंचायत में जेसीबी ट्रैक्टर के माध्यम से भीमपुर स्कूल के पास तालाब की खुदाई कराई जा रही है। वहीं बांग्ला प्राथमिक विद्यालय तथा मुरघटिया की मिट्टी भराई की जा रही है।

कुवहीं पश्चिम टोला में तालाब की खुदाई मुखिया देवंती देवी द्वारा कराया जा रहा है। इसमें पंचायत रोजगार सेवक और मुखिया की मिलीभगत से मजदूरों से काम न करा जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली तथा रोटरी से कार्य कराया जा रहा है। उप मुखिया ने कहा कि गरीब मजदूर की हकमारी की जा रही है और सरकारी राशि का बंदरबाट किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने कहा कि अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026