परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के यमुनागढ़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षिका प्रमिला कुमारी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही कोइरीगांवा स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बता दें कि शिक्षिका प्रमिला कुमारी को दो पुत्र तथा दो पुत्री है।
इसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है तथा दूसरी पुत्री आयुर्वेदिक से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वहीं शिक्षिका के पति शैलेंद्र चौधरी हसनपुरा प्रखंड में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। शोक सभा में मुखिया प्रतिनिधि अश्वनी उर्फ वाल्मीकि प्रसाद, प्रधानाध्यापक झुन्ना कुमार, शिक्षक अमितेश, शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, भगवान यादव सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…