बड़हरिया: अपराधियों ने सरेआम लूटी मिस्त्री की बाइक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग के ब्लॉक व यमुनागढ़ के बीच स्थित एक बाइक मिस्त्री की बाइक अपराधियों ने सरेआम लूट ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग स्थित मिस्त्री अजय कुमार के गैरेज पर शाम में दो अपराधी आकर पहले बाइक में चाभी डाल उसे खोला व बाइक स्टार्ट होते ही वह करबाला को ओर लेकर जाने लगे। अचानक बाइक लेकर जाते देख सहायक मिस्त्री अनिरुद्ध कुमार ने अपराधियों को रोकने की कोशिश की।

लेकिन, अपराधियों ने पिटाई कर उसे गिरा दिया और बाइक लूट कर चलते बने। हालांकि मिस्त्री अजय कुमार बगल में ही दुकान के पास आग ताप रहा था। मिस्त्री अजय के अलावा अन्य लोगों ने काफी दूर पीछा किया लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। चूंकि बाइक अजय के बड़े भाई सुनील कुमार के नाम से है। थाना क्षेत्र के चैन छपरा के लालबाबु महतो के पुत्र सुनील कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024