परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के कुड़वां गांव में गुरुवार की शाम स्कॉर्पियो व ट्रक में हुई टक्कर मे एक साइकिल सवार युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया. बताया जाता है कि मक्का से लदा हुआ ट्रक सीवान की ओर जा रहा था,तभी बड़हरिया की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. उसी समय थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव के गांधी महतो का 23 वर्षीय पुत्र पिंटू महतो साइकिल से बाजार जा रहा था.
टक्कर के बाद ट्रक असंतुलित होकर दाहिनी तरफ चला गया व पिंटू महतो ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया. बाद में ग्रामीणों ने क्रेन मंगाकर ट्रक को उठाया. तब घायल युवक को निकाला गया.ग्रामीणों ने सीएचसी,बड़हरिया से एंबुलेंस मंगाकर घायल युवक को सदर अस्पताल, सीवान भेजा. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.वहीं स्कॉर्पियो ड्राइवर को हल्की चोट आयी है.जिसका इलाज पीएचसी बड़हरिया में किया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…