बड़हरिया: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिस कर ही जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे से लटकता महिला का शव बरामद किया तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान लक्ष्मण कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार खुशबू कुमारी दिमागी हालत सही नहीं था। उसका इलाज किसी मेंटल चिकित्सक के यहां चल रहा था। घटना की सूचना मृतका के सास ने उसके मायके वालों को दी।

मृतका के भाई ने घटना की सूचना थाने काे दी। सूचना मिलते ही पीएसआइ अर्चना कुमारी और दुर्गा कुमारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली और शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। ज्ञात हो कि मृतका की शादी नौ माह पूर्व हुई थी। मृतका यूपी के कुशीनगर के तूरुपट्टी थाना क्षेत्र के जोकहां निवासी रामप्रकाश वर्मा की पुत्री है। मृतका के ससुर का निधन पूर्व में हो चुका है। वह अपने ससुराल में बूढ़ी सास के साथ रहती थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026