बड़हरिया: डीआईजी ने किया थाने का औचक निरीक्षण, हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान: डीआइजी रवींद्र कुमार ने बड़हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया. डीआइजी रवींद्र कुमार के अचानक थाना पहुंचते ही थाने में हड़कंप मच गया. उन्होंने सबसे पहले कार्यालय का निरीक्षण किया. उसके बाद थाने में साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, लॉकअप आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने हत्या, लूट, चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले की डायरी को खंगाला. डीआजी ने सभी पुलिसकर्मियों को केस से संबंधित डायरी को अविलंब पूरा करने का सख्त निर्देश दिया.

अन्य अपराधिक मामलों में तत्वरित गिरफ्तारी करने सहित लंबित पड़े आवेदन पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया.साथ ही, उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआइ अमित वर्मा, एएसआइ राजकुमार मिश्र, एएसआइ राजकुमार कश्यप, शैलेश सिंह,पीएसआइ अर्चना कुमारी, सोनम कुमारी, मिथिलेश मांझी, मोहनलाल पासवान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026