बड़हरिया: बीआरसी में प्रधानाध्यापकों के बीच पुस्तक का वितरण आरंभ

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में शनिवार को बीईओ शिवशंकर झा के निर्देश पर बच्चों के लिए नि:शुल्क पुस्तक वितरण शुरू कर दिया गया है। पुस्तक वितरण शिक्षक शंभूनाथ यादव एवं आदेशपाल रंगीला बैठा की देखरेख में किया जा रहा है। पुस्तक लेने के लिए विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीआरसी में उपस्थित थे। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि दो-तीन दिन पूर्व पर्याप्त मात्रा में किताबें उपलब्ध नहीं थी, इस कारण पुस्तक वितरण में परेशानी हो रही थी।

वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में पुस्तक उपलब्ध हो गया है जिसे कक्षा वार नामांकन के अनुसार बच्चों के लिए नि:शुल्क पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अब बड़हरिया के विभिन्न विद्यालयों में नामांकिन बच्चों के बीच नि:शुल्क पुस्तक का वितरण किया जाएगा। पुस्तक उपलब्ध होने से शिक्षकों को पढ़ाने व बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी। मौके पर प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्ता, इमामुद्दीन हैदर, दिलनवाज अहमद, प्रधान शिक्षिका गुड्डी कुमारी, अलका कुमारी, भगवान यादव, संगीता देवी सहित दर्जनों प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026