परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बड़हरिया सेक्शन व जामो सेक्शन में बुधवार को कुल 266 बिजली उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेद कर दिया गया. इस मौके पर कनीय विद्युत अभियंता बड़हरिया सेक्शन के पंकज कुमार ने बताया कि लकड़ी,माधोपुर,कुंडवा,रसूलपुर, पुरानी बाजार में कुल 144 उपभोक्ताओं ने विद्युत विच्छेद कर दिया.जिसमें साहेब कुरैशी,जितेंद्र कुमार,कांति देवी,विजय कुमार,बीरबल राम, शिवकुमारी देवी आदि उपभोक्ता शामिल हैं.वहीं कनीय विद्युत अभियंता जामो सेक्शन विकास चतुर्वेदी ने बताया कि हरपुर,बंगरा,सदरपुर,फकरूद्दीनपुर, भोपतपुर में कुल 122 उपभोक्ताओं का बकाया देने में आनाकानी करने पर विद्युत विच्छेद कर दिया गया.
इनमें मुन्ना महतो,मुन्नीलाल महतो,श्रीराम नरेश महतो,राजकुमार,यासीन मियां,बच्चा यादव आदि शामिल हैं.वहीं दोनों सेक्शनों के कनीय विद्युत अभियंताओं द्वारा बताया गया कि मार्च महीने को देखते हुए हर पंचायत में रोज डोर टू डोर टीम के साथ घुमा जा रहा है ताकि बिजली बकायदारों से राजस्व वसूली किया जा सके. साथ ही,जेइ पंकज कुमार ने बताया कि पूर्व में मानव बल ललन शाह को करंट लगने से मृत्यु हो गई थी तो उनके मुआवजे की राशि चार लाख रुपये मृतक की पत्नी मंजू देवी के खाते में भेज दी गयी है.साथ में इएमडीइइ के सुपरवाइजर न्यूटन कुमार,हरेराम कुमार, मानव बल कैश अली,ऐनुल हक,अफजल अहमद, प्रभुनाथ, जितेंद्र कुमार,जुगेश कुमार,अरुण प्रसाद आदि एमआरसी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…