परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र बालापुर-तीनभीड़िया चंवर में शुक्रवार को उत्पाद विभाग, सीवान के पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने ड्रोन कैमरे से शराब निर्माण के संभावित ठिकानों की जांच की.उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में आयी टीम आकाश में ड्रोन कैमरा उड़ाकर बालापुर-तीनभीड़िया चंवर में शराब निर्माण के संभावित ठिकानों की जांच की.
उन्होंने बताया कि इस चंवर में एक जगह शराब निर्माण व दूसरी जगह शराबियों का अड्डा होने का संकेत मिला. उन्होंने बताया कि सीवान पहुंचकर ड्रोन कैमरे से मिली तस्वीरों को खंगाला जायेगा और फिर ध्वस्तीकरण का कार्य होगा. बताया जाता है कि यह ड्रोन कैमरा आकाश से एक किलोमीटर नीचे तक की साफ-साफ तस्वीर ले सकता है. इससे दो किलोमीटर परिधि के क्षेत्र की जांच हो सकती है. लोगों ने बताया कि उत्पाद विभाग को बालापुर-तीनभीड़िया चंवर में शराब का धंधा होने की सूचना मिली थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…