परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बहादुरपुर मार्ग के शिवराजपुर व बहुआरा के बीच कारोबारी से हुई लूटकांड के मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल महाराजगंज थाना के पटेढ़ा पटेढी गांव के ललन प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार के फर्दबयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बता दें कि वसूली करने जा रहे व्यवसायी को बहादुरपुर-बड़हरिया मुख्यमार्ग के शिवराजपुर बागीचे के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली रुपया लूट लिया था। थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ने से आम आदमी सहित कारोबारी दहशत में रह रहे हैं। कारोबारी का कहना है कि अब कहीं जाना भी मुनासिब नहीं है कि कब अपरधियों का शिकार बन जाना पड़े। इसके पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…