बड़हरिया: मार्बल दुकान पर फायरिंग मामले में एक नामजद चार अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के खानपुर मोड़ पर शनिवार की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कृष्णा मार्बल दुकान पर फायरिंग की थी। इस मामले में दुकान मालिक धर्मनाथ सिंह के आवेदन पर थाने में प्राथमिक कराई गई है। इसमें सावना निवासी सद्दाम हुसैन को नामजद एवं चार अज्ञात को आरोपित किया गया है। रविवार को जांच के लिए एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, इंस्पेक्टर उमेश कुमार यादव, एएसआइ शैलेश कुमार सिंह, एसआइ अमित कुमार श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के क्रम में एसडीपीओ ने बताया कि दुकान में लगे सीसी कैमरे से फुटेज निकालने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन कैमरा का वायर शार्ट कर जाने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

दुकान मालिक धर्मनाथ सिंह से शीघ्र ही नाइटविजन कैमरा लगाने को कहा गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार सद्दाम के विरुद्ध रंगदारी, गोली चलाने आदि समेत जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिकी के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी। दुकान मालिक ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। ज्ञात हो कि शनिवार की शाम दो बाइक पर सवार नकाबपोश चार बदमाश आए और रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस क्रम में दुकान मालिक के पुत्र सुनील कुमार किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ। वहीं बदमाशों की गोली में कई जगह छेद हो गया है।

भाजपा नेता ने बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहाकि बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से मनोबढ़ल बढ़ता जा रहा है। बदमाश आए दिन आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। लोगों के प्रशासन पर से पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है। जब से नई सरकार बनी हैं, बड़हरिया में अनेकों घटनाएं हुई हैं। उन्होंने घटना पर नियंत्रण के लिए एसपी शैलेश कुमार सिन्हा और एसडीओ रामबाबू बैठा से टेलीफोन से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की, इस दौरान दुकान मालिक धर्मनाथ सिंह, फिरोज गांधी, सुनील सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026