बड़हरिया: सेल्समैन से लूट मामले में तीन पर एफआईआर

  • सीसीटीवी फुटेज से हो रही बदमाशों की पहचान
  • एक ही जगह पर हो चुकी है लूट की दो घटनाएं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के करबला बाजार के तीनभेड़िया काली मंदिर के समीप लूट मामले की एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस ने तीन अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया है। बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग पर बेखौफ अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर सेल्समैन से 80 हजार लूट लिया था। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है। लूट के खुलासे के लिए सीवान-बड़हरिया मुख्यमार्ग स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुट गई है। सेल्समैन से हुई लूट की घटना को लेकर व्यवसायियों सहित आम लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस भी इस लूट मामले का पर्दाफाश व बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। बतादें कि गुरुवार की दोपहर महावीर सिगरेट एजेंसी का सेल्समैन टाउन थाना क्षेत्र के शुक्ल टोली निवासी भजन साह का पुत्र संतोष कुमार दोपहर में बड़हरिया व करबला बाजार से वसूली कर सीवान वापस लौट रहा था। लौटने के दौरान रास्ते में तीनभेड़िया के समीप सड़क के किनारे रूका हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके पास रूककर पहले गोपालगंज का पता पूछा इसके बाद पिस्टल को सीने पर सटा दिया। रुपये देने से इनकार करने पर सेल्समैन पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी आराम से फरार हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026