बड़हरिया: पूर्व बीडीसी सदस्य का निधन, लोगों ने जताया शोक

परवेज अख्तर/सिवान: कोइरीगांवा पंचायत के अटखंभा गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य मो. मजिबुल्लाह का शनिवार की सुबह लंबी बीमारी से निधन हो गया. निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. विदित हो कि मो मजिबुल्लाह वर्ष-2001 व 2010 में कोइरीगांवा से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए थे. गोपालगंज के बरौली के पूर्व विधायक व जदयू नेता मो नेमतुल्लाह के भतीजा मो मजिबुल्लाह अपने जुझारू व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. अपने जमाने बेहतरीन एथलीट रहे मो मजिबुल्लाह अपनी बेबाकी के लिए भी जाते थे.

इस मौके पर पूर्व प्रमुख शमा परवीन, प्रो महमूद हसन अंसारी, मो एहतेशामुल हक,सोनू सेराज,पूर्व प्रमुख अमीर हमजा, बीडीसी मकसूद आलम, प्रमुख रहीमा खातून, मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी कुमार बाल्मीकी,टी अहमद पप्पू, महंत यादव,राजेंद्र यादव,सुरेंद्र पांडे, पूर्व मुखिया इकबाल अहमद, संजय गिरि, सरपंच हाजी नूर आलम,पूर्व मिर्जा अली अख्तर, तनवीर अहमद, वोजैर अहमद, ओनाम अहमद, साहेब जान, वकार अहमद मोनू आदि शोक संवेदना प्रकट की. बता दें कि मो मजिबुल्लाह को तीन पुत्र व दो पुत्रियां है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026