बड़हरिया: बाइक सवार चार बदमाशों ने मार्बल दुकान के शोरूम पर की अंधाधुंध फायरिंग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य सड़क पर खानपुर मोड़ के समीप शनिवार की शाम एक मार्बल दुकान पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रंगदारी देने से इन्कार करने पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलने की आवाज़ सुनकर लोगों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच की तथा बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मार्बल शोरूम के मालिक धर्मनाथ सिंह ने बताया कि उनका पुत्र सुनील कुमार प्रतिदिन की भांति शाम पांच बजे अपने मार्बल के शोरूम पर बैठा हुआ था तभी एक फोन आया और फोन के द्वारा 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। उसके ठीक आधे घंटे के बाद दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश युवक शोरूम के पास आए और रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी देने से इन्कार करने पर ताबड़तोड़ गोलियां फायरिंग करने लगे। इस क्रम में सुनील कुमार किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाया। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली जा रही है। इसमें शामिल बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026