बड़हरिया: शिक्षिका से आधार नंबर पूछ 1.97 लाख की ठगी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड की शिक्षिका पूनम कुमारी से साइबर ठगों ने आधार नंबर एवं जन्मतिथि पूछ कर 1.97 लाख की ठगी कर ली है। इस दौरान साइबर ठगों द्वारा 1.97 हजार की खरीदारी करने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षिका ने बताया कि उसके मोबाइल पर काल कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने केवाईसी के नाम पर आधार कार्ड की मांग की और आधार कार्ड नंबर डालकर जन्मतिथि पूछा, उसके बाद ओटीपी की मांग की गई। शिक्षिका द्वारा ओटीपी बताने पर उसके खाते से 1.97 लाख रुपये उसके खाते से फर्जी तरीका से गायब कर दिया गया।

शिक्षिका पूनम कुमारी ने इस संबंध में स्टेट बैंक के फील्ड आफिसर मुन्ना कुमार को सूचना दी। पीड़ित शिक्षिका ने कहा कि एसबीआइ के कर्मी मुन्ना कुमार ने कहा कि इसकी शापिंग मुंबई में कर ली गई है। इसके बाद शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की गई। सूचना मिलने पर बड़हरिया शाखा प्रबंधक द्वारा शिक्षिका का क्रेडिट कार्ड को बंद कर दिया गया। पीड़ित शिक्षिका थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026