बड़हरिया: घोड़परास को मारी गोली, दो गुटों में विवाद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी खुर्द काली स्थान के बगल में घोड़पड़ास को मारने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इसमें एक गुट के लोग सड़क पर आ गये। इसकी सूचना मुखिया पति श्रीरामजी प्रसाद ने पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने पशुपालन विभाग के चिकित्सक के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर नाराज लोगों को समझाकर मामला को शांत कराया।

नाराज ग्रामीण गोली मारने वालों को तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं घायल घोड़पडास का इलाज किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हलीम टोला कुछ युवकों ने खेत में चर रहे घोड़पड़ास पर गोली चला दी। ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय पर गोली चलने की आवाज को सुनकर एक पक्ष के ग्रामीण मंदिर की तरफ दौड़े हुए आये। देखा तो घोड़पड़ास घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसे लेकर ग्रामीण नाराज हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026