बड़हरिया/हसनपुरा: अलग-अलग चोरी की घटनाओं में नकद समेत छह लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया एवं हसनपुरा में बुधवार की रात चोरों ने नकद समेत करीब छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बड़हरिया थाना क्षेत्र के सफी छपरा में चोरों ने जयनाथ पुरी के घर में घटना को अंजाम दिया। जयनाथ पुरी की पत्नी इंदा देवी ने बताया कि बुधवार की रात्रि परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे तभी चोर पीछे के दरवाजे से घर में प्रवेश कर कपड़ा, आभूषण, बर्तन समेत करीब पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इंदा देवी ने बताया कि घर में पुत्री की शादी की तैयारी के लिए कपड़ा, आभूषण, बर्तन खरीद कर रख में रखा गया था जिसे चोरों ने चोरी कर ली।

इस सबंध में उसने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर एमएच नगर थाना के हसनपुरा स्थित एक कपड़े की दुकान शटर तथा शीशा तोड़ चोरों ने उसमें रखे नौ हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी के दौरान शीशा तोड़ने से एक चोर का हाथ कट गया। घटना की जानकारी मेराज अहमद को गुरुवार की सुबह हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने दुकान का शटर टूटा देख हतप्रभ हो गए। उन्होंने घटना की जानकार आसपास के लोग तथा थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने घटनास्थल पहुंच कर चोरी की घटना की जांच की। इस दौरान अगल बगल लगे सीसी फुटेज को खंगाला। उन्होंने घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। घटना की सूचना पर मुजफ्फरपुर से एफएफएल व पटना से फिंगर स्पर्ट की टीम घटनास्थल पहुंच कर खून के धब्बे का सैंपल लिया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024