बड़हरिया: पूर्व बीडीसी सदस्य के जनाजे की नमाज में उमड़ी भारी भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के अटखंभा में रविवार की दोपहर को पूर्व बीडीसी सदस्य मो मजिबुल्लाह की जनाजे की नमाज़ हुई. नमाज के बाद जनाजे की नमाज के बाद उनके शव को अटखंभा स्थित कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया गया.उनके जनाजे में काफी भीड़ उमड़ी, जो उनकी लोकप्रियता का परिचायक था. जनाजे की नमाज में प्रखंड के करबला, हरदियां, रानीपुर, छक्काटोला, चैनछपरा, शफी छपरा,तेतहली,परसवा टोला,लौवान, बड़हरिया, महबूबछपरा, हरपुर, तेतहली सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने शिरकत किया.

उनके जनाजे की नमाज में पूर्व विधायक व जदयू नेता मो नेमतुल्लाह, वरिष्ठ अधिवक्ता मो मन्नान, राजद मो एहतेशामुल हक सिद्दीकी, पूर्व मुखिया कफील अहमद,बीडीसी सदस्य मकसूद आलम,प्रो महमूद हसन अंसारी, पूर्व मुखिया नसीम अख्तर, सोनू सेराज, जकरिया खान, पूर्व मुखिया इमाम इरतिजा, बशीर अहमद,टी अहमद,अनवारुल हक, दिलशेर खान, डॉ अशरफ अली, सरफराज अहमद,सैयद मुश्ताक अहमद नन्हे, पूर्व मुखिया सफीक अहमद, पूर्व उपप्रमुख फहीम आलम,रिजवान अहमद,डॉ नौशाद अहमद, इम्तियाज खान, तनवीर अहमद, इंतजार अहमद सहित हजारों लोग शामिल हुए.

पूर्व विधायक ल जदयू मो नेमतुल्लाह ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मरहूम मो मजिबुल्लाह सामाजिक कार्यकर्ता व जिंदादिल इंसान थे. उन्होंने ने कई सालों तक कोइरीगांवा पंचायत का नेतृत्व प्रदान कर पंचायतवासियों की सेवा की. सभी लोगों ने मरहूम मो मजिबुल्लाह के मगफिरत के लिए दुआ की कि अल्लाह तालाह-ईश्वर उनके हर गुनाहों को माफ अता फरमाए. जन्नतुल फिरदौश में आला मुकाम अता फरमाए व पूरे परिवार के लोगों को सब्र ए जमील अता फरमाए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026