परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के भोपतपुर पंचायत के विशुनपुरा गांव में पुष्पेंद्र कुमार के आवास पर बुधवार को पटेल स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। बैठक में किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने बताया कि पटेल स्वयं सहायता समूह में 26 किसान शामिल हैं। इसमें प्रत्येक सदस्य प्रत्येक माह 2500 रुपये संघ के कोष में जमा करते हैं। अब तक समूह के सदस्य करीब 22 लाख रुपये जमा कर चुके हैं।
इसमें कई लोगों को दुकान, वर्कशाप, गैरेज आदि के लिए ऋण भी दिया गया है जिसका वे उपयोग कर आत्मनिर्भर बने हुए हैं। इस क्रम में लोगों को संगठन की योजनाओं की जानकारी दी गई एवं इसका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। वहीं सहायक सहायक तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा ने किसानों को राई, सरसों, गेहूं बीज आनलाइन आवेदन के लिए विस्तार से जानकारी दी तथा इसका लाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर किसान सलाहकार अनिल कुमार, एफपीओ सीईओ बिमल प्रकाश समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…