✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के बड़हरिया थाना के गौसीहाता गांव में हुई फायरिंग व मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई। मृतक थावे थाना के नारायणपुर निवासी नसरुल्लाह मियां का पुत्र शमशेर अली था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद प्राथमिकी हुई है। बताते चलें कि शुक्रवार की शाम तीन बजे गौसीहाता गांव में दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी व मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें जमकर उपद्रव हुआ था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन गौसीहाता स्थित आरा मशीन से थावे थाना के नारायणपुर के शमशेर अली को भागने के क्रम में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसकी जमकर धुनाई कर दी। जिसे सदर अस्पताल में इलाज के बाद नाजुक स्थिति में पटना रेफर किया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक शमशेर आलम के भाई जालिम आलम जो कि गोपालगंज जिला के थावे थाना के नारायणपुर गांव का निवासी है उसने आवेदन दिया है। जिसमें आठ को नामजद किया है। जिसमें गौसीहाता के आलमगीर, चुनचुन सहित आधा दर्जन लोग शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से घायल साबिर के पिता अली अहमद ने मारपीट की घटना दर्ज कराई है। इस मामले में शाहबाज आलम व गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना के राजघाट के आकाश कुमार को नामजद किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें शहबाज, इशरत व साबिर आलम शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…